सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) की अध्यक्षता में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर क्रा_इम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, वृत्ताधिकारियों, थाना प्रभारियों और विशेष शाखा के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस मुख्यालय जयपुर (Jaipur) द्वारा संचालित अभियानों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, गंभीर अपराधों की प्रभावी जांच, सड़क सुरक्षा (Road Safety), महिला सुरक्षा (Women Safety), साइबर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) ने कहा कि ह_त्या, लू_ट, चोरी, नकबजनी, ड_कैती, अ_वैध मा_दक पदार्थों की त_स्करी, साइबर अपराध, वाहन चोरी तथा अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने हि_स्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों की नियमित निगरानी करने तथा फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और पीड़ितों की राशि होल्ड कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
एसपी (SP Sawai Madhopur) ने अ_वैध बजरी खनन (Sand Mining) एवं परिवहन, अ_वैध ह_थियार, मा_दक पदार्थों की त_स्करी तथा अन्य अ_वैध गतिविधियों के खिलाफ नियमित और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन, स्थायी वारंटियों की धरपकड़ और अपराधियों की लगातार निगरानी पर भी जोर दिया।
बैठक में थाना स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, पुलिस (Rajasthan Police) की सकारात्मक गतिविधियों का सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से नियमित प्रचार-प्रसार करने तथा महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, न_शा मुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत करने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने का आह्वान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया