Friday , 7 August 2026
Breaking News

हरियालो राजस्थान अभियान: जीनापुर में 500, गम्भीरा में 400 पौधे लगाए

सवाई माधोपुर: हरियालो राजस्थान (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की सभी ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण (Plantation) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर काना राम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया (Sawai Madhopur CEO IAS Gaurav Budania) के निर्देशानुसार अभियान को लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Hariyalo Rajasthan Campaign 500 saplings planted in Jinapur, 400 in Gambhira in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

अभियान का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जीनापुर में आयोजित हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और पंचायत कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) का संदेश दिया। पंचायत समिति (Panchayat Samiti) की 37 ग्राम पंचायतों में आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौधे (Sapling)लगाए जा रहे हैं तथा उनकी हरियालो ऐप (Hariyalo App) के माध्यम से जियो-टैगिंग (Geo-tagging) भी की जा रही है।

विकास अधिकारी रमेश चंद मीणा ने जीनापुर, गम्भीरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और पौधारोपण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग (Department of Rural Development and Panchayati Raj) की टीम के साथ पौधारोपण में भी भाग लिया।

अभियान के तहत जीनापुर के श्मशान घाट परिसर में करीब 500 पौधे तथा ग्राम पंचायत गम्भीरा के खेल मैदान में करीब 400 पौधे लगाए गए। विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों के प्रशासकों, ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों और ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Azim Premji Scholarship 2026 Female students to receive 30 000 annually Sawai Madhopur Vikalp Times

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए

सवाई माधोपुर: उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करने की इच्छुक जरूरतमंद छात्राओं (Girl Students) के …

Sawai Madhopur receives a gift worth 42.99 crore, 36 roads to be constructed across the four assembly constituencies Diya Kumari Vikalp Times

सवाई माधोपुर को 42.99 करोड़ की सौगात, चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी 36 सड़कें

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने बजट (Budget) घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के …

Sand Mining Bonli Police Bajri Sawai Madhopur 5 Aug 26 Vikalp Times

अ_वैध बजरी परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 30 टन स्टॉक और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ_वैध बजरी खनन (Sand Mining) और परिवहन के खिलाफ …

Account active online money cyber police sawai madhopur 5 aug 26 Vikalp Times

Account Active कराने के नाम पर ठ_गे 1.60 लाख, साइबर पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में त्वरित …

Sawai Madhopur District branch elections of the Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association on August 9 Vikalp Times

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज (Rajasthan Panchayati Raj) एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Secondary Teachers’ Association) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !