Saturday , 8 August 2026
Breaking News

50 हजार नहीं दिए तो खाली डंपर को बजरी से भरा बताया!, 6 पुलिसकर्मियों पर केस

टोंक: Tonk जिले में बजरी खनन (Sand Mining) से जुड़े एक मामले में कथित अ_वैध वसूली और झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप में टोडारायसिंह (Todaraisingh) थाने के तत्कालीन थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश इस्तगासे के बाद पुलिस (Tonk Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sand Mining Tonk Police Dumper FIR Rajasthan 8 Aug 26 Vikalp Times

परिवादी मोहित कुमार जैन निवासी टोरड़ी मालपुरा का आरोप है कि 15 अगस्त 2025 की रात उसका डंपर (Dumper) खाली था। आरोप के मुताबिक मोर थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी डंपर को अपने कब्जे में लेकर टोडारायसिंह थाने ले गए। वहां उससे 50 हजार रुपए की मांग की गई। राशि नहीं देने पर खाली डंपर को अ_वैध बजरी से भरा हुआ बताकर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया है।

इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला:

मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी हरिराम चौधरी, तत्कालीन हेड कांस्टेबल रंगलाल गुर्जर, कांस्टेबल कालूराम चौधरी, होमगार्ड रामनारायण, तत्कालीन एएसआई महावीर बराला और चालक 112 नंदकिशोर को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

परिवादी ने अपने आरोपों के समर्थन में सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस लोकेशन और अन्य दस्तावेज उपलब्ध होने का दावा किया है।

मालपुरा सीओ करेंगे जांच

थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा के अनुसार न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मालपुरा वृत्ताधिकारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jhansi Kanpur highway accident atiq ahmed son aban ahmed up news vikalp times

झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौ_त

उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के सबसे छोटे बेटे 21 वर्षीय अबान अहमद …

Cyber Police Mobile Sawai Madhopur News 6 aug 26 Vikalp Times

मोबाइल है_क कर 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ठ_गी, पुलिस ने 7 हजार 100 रुपये कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 …

Azim Premji Scholarship 2026 Female students to receive 30 000 annually Sawai Madhopur Vikalp Times

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए

सवाई माधोपुर: उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करने की इच्छुक जरूरतमंद छात्राओं (Girl Students) के …

Sawai Madhopur receives a gift worth 42.99 crore, 36 roads to be constructed across the four assembly constituencies Diya Kumari Vikalp Times

सवाई माधोपुर को 42.99 करोड़ की सौगात, चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी 36 सड़कें

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने बजट (Budget) घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के …

Naresh Meena SDM Slap Case police station nagar fort tonk 5 aug 26 Vikalp Times

SDM थप्पड़कां_ड: नरेश मीणा थाने में करेंगे सरेंडर, पुलिस जुटा रही संपत्ति का रिकॉर्ड

टोंक: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव (Deoli-Uniara Assembly by Election) के दौरान एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !