Saturday , 8 August 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी की तस्वीर बदलने की तैयारी, 29.21 करोड़ होंगे खर्च

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (Rajasthan Urban Infrastructure Development Project) के पंचम चरण के तहत गंगापुर सिटी (Gangapur City) में प्रस्तावित 29.21 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लेकर शनिवार को नगर परिषद सभागार में “आरयूआईडीपी संवाद’ (RUIDP Samvad) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित विभिन्न हितधारकों से सुझाव और फीडबैक लिया गया।

Preparations underway to transform the face of Gangapur City 29.21 crore to be spent Sawai Madhopur Vikalp Times

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सीवरेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर होगा काम:

आरयूआईडीपी (RUIDP) के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार चौहान ने परियोजना का प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) एवं विश्व बैंक (World Bank) के सहयोग से करीब 29.21 करोड़ रुपए की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन (Wastewater Management) , सीवरेज (Sewerage) और संबंधित शहरी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा और संवाद के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

आमजन को कम से कम परेशानी हो:

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर (Mansingh Gurjar) ने परियोजना को गंगापुर सिटी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाने और सभी विभागों एवं हितधारकों के समन्वय से कार्य कराने पर जोर दिया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर (ADM Sudarshan Singh Tomar) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता और विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में आरयूआईडीपी की गतिविधियों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवरेज, ड्रेनेज, नालों और अपशिष्ट जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए, जिन पर अधिकारियों ने जानकारी और समाधान उपलब्ध कराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government of Rajasthan will provide financial assistance of up to 40,000 rupess to female students pursuing agricultural studies vikalp times

कृषि की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सरकार देगी 40 हजार रुपये तक की सहायता

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने कृषि शिक्षा (Agricultural Education) को बढ़ावा देने …

Sand Mining Gangapur city police sawai madhopur 6 aug 26 vikalp times

अ_वैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-4 ट्रॉलियां जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की सदर गंगापुर सिटी (Gangapur City) थाना पुलिस ने अ_वैध …

Cyber Police Mobile Sawai Madhopur News 6 aug 26 Vikalp Times

मोबाइल है_क कर 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ठ_गी, पुलिस ने 7 हजार 100 रुपये कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 …

Azim Premji Scholarship 2026 Female students to receive 30 000 annually Sawai Madhopur Vikalp Times

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए

सवाई माधोपुर: उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करने की इच्छुक जरूरतमंद छात्राओं (Girl Students) के …

Sawai Madhopur receives a gift worth 42.99 crore, 36 roads to be constructed across the four assembly constituencies Diya Kumari Vikalp Times

सवाई माधोपुर को 42.99 करोड़ की सौगात, चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी 36 सड़कें

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने बजट (Budget) घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !