सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के एक मामले में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के 9 हजार 502.98 रुपये वापस (Refund) कराए हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए ऑनलाइन सस्ते कपड़े खरीदने के नाम पर पीड़िता से ठ_गी की गई थी।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को सवाई माधोपुर शहर निवासी शानू गौतम ने साइबर क्रा_इम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम (Insta) के माध्यम से ऑनलाइन सस्ते कपड़े खरीदने के नाम पर अज्ञात ठ_गों ने उनसे 9 हजार 502.98 रुपये की राशि ठ_ग ली।
सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा साइबर क्रा_इम थाना के उप पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अटल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में साइबर थाना टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाई और तीन दिन के भीतर पूरी राशि पीड़िता के खाते में रिफंड करा दी।
कार्रवाई में साइबर थाना सवाई माधोपुर के कांस्टेबल बजराज की भूमिका रही।
पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर अनजान नंबरों से आए लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें। इंस्टाग्राम और फेसबुक (Facebook) पर बेहद सस्ते सामान के विज्ञापनों के झां_से में आकर ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें। साइबर ठ_गी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया