देश मे व्यपात वैश्विक कोरोना महामारी के चलते प्रदेश मे लॉकडाउन के हालात हैं। जिसकी पालना के लिए लगे कोरोना योद्धाओं के लिए विप्र फाउण्डेशन की ओर से पांच दिवसीय पेयजल वितरण अभियान चलाया गया था।

विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री मुरली गौतम ने बताया कि अभियान के समापन पर कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिग की पालना करते हुए पानी की बोतलों के साथ साथ पार्षद अलका शर्मा के सहयोग से ठंडी छाछ का भी वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, बंटी शर्मा, सतीश शर्मा, अजय गौतम, रजत भारद्वाज, चेतन शर्मा, राघवेन्द्र गौतम आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया