Sunday , 7 June 2026
Breaking News

यातायात प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर ने समिति की गत बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना रिपोर्ट समय पर नहीं भिजवाने पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों को निर्देशों की पालना समय पर करते हुए रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, रोडवेज आगार प्रबंधक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सभी बाल वाहिनियों, रोडवेज एवं ऑटो व सिटी बस चालकों की आंखों की जांच विजन टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए माह में एक बार आवश्यक रूप से कैम्प लगाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में बालकों को प्रार्थना सभा में यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी को बिना फिटनेस वाली बसों एवं वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लेक पाॅइन्ट चिन्हित करने के साथ साइनेज लगाने, मेगा हाइवे व हाइवे पर गति सीमा के बोर्ड लगाने, भाडोती मोड एवं मलारना मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गंगापुर में ऑटो रिक्शा/टेम्पों स्टेंड निर्धारण के संबंध में प्रशासन के साथ बैठक कर निर्णय लेने, चकचैनपुरा के निकट हाइवे पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सड़कों पर अतिक्रमण के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Traffic management committee meeting held Sawai Madhopur
बैठक में शहर सवाई माधोपुर में बसों के लिए स्टैंड, पार्किंग, नो पार्किंग जोन निर्धारित किए जाने के लिए नगर परिषद आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार रणथंभौर गणेश मार्ग पर चलने वाली खटारा जीपों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस, परिवहन एवं अन्य विभागों के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन के लिए जागरूकता के संबंध में जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, जिला परिवहन अधिकारी महेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !