Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अर्चना मीना ने किया पत्रकारों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान

लोकतंत्र के चार सशक्त स्तंभों में से एक, बेबाक, स्पष्ट और निडर हमारे पत्रकार हमारे देश और देशवासियों को जागृत बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। वे तीखे हैं पर हमारी जान बचाने के काम आने वाली किसी डॉक्टर की सुई की तरह। किन्तु इस प्रतिदिन बदलने वाली समाचार की सुर्खियों में खो कर हम इन पत्रकार बंधुओं की संवेदनशीलता और सहृदयता को देखना संभवतः भूल जाते हैं। कोरोना महामारी के सबसे कठिन दौर में, हमारे डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी आदि सभी फ्रंटलाइन कार्मिकों के साथ खड़े हो कर, अपनी जान जोखिम में डाल हमें पल-पल की खबर देने वाले हमारे मीडिया जगत के ये साथी साधुवाद और हृदय से सम्मान के पात्र हैं। यह विचार समाजसेविका एवं होटल अनुरागा की डायरेक्टर अर्चना मीना ने आज रणथंभौर रोड़ स्थित अपने निवास पर आयोजित दीपावली मिलन एवं कोरोना वॉरियर्स पत्रकार सम्मान समारोह में व्यक्त किये।

Journalists Corona warriors felicitated by the social activist archana meena in sawai madhopur
अर्चना मीना ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना महामारी की गंभीरता, उससे बचने के उपायों का निरंतर प्रसार कर हमारे मीडिया बंधुओं ने अनगिनत जानों को जोखिम उठाने से बचाया है अन्यथा भारत जैसे विशाल देश में इतने व्यापक रूप से अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सतर्क करना असम्भव जान पड़ता है। खुद संक्रमित होने के भय को दरकिनार करते हुए पत्रकार जगत के हमारे इन सेनानियों ने मजदूरों के पलायन की जानकारी और कवरेज से ले कर घर-घर भोजन पहुंचाने तक का काम अपने बल पर किया है। पत्रकार बंधुओं की इसी संवेदनशीलता को नमन करते हुए आज मैंने दीपावली मिलन एवं कोरोना वॉरियर्स पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर अर्चना मीना की माँ एवं दौसा सांसद जसकौर मीना ने भी पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में उन्हें सम्मानित करते हुए शॉल ओढाया तथा स्मृति चिन्ह एवं उनकी छोटी पुत्री रचना मीना द्वारा लिखित उनकी जीवनी अविरल धारा भेंट की।
इस अवसर पर अर्चना मीना एवं जसकौर मीना ने सवाई माधोपुर में रोजगार तथा विकास को लेकर पत्रकारों से सुझाव भी लिए। उन्होंने आगामी सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी में होने जा रहे नगर परिषद चुनावों में ऐसे लोगों को चुनकर भेजने की अपील की जो लोग दलगत राजनीति से ऊपर जनभावनाओं के साथ विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर सके। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न सकारात्मक मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में उन्हें सम्मानित करने के लिए अर्चना मीना एवं सांसद जसकौर मीना का आभार प्रकट किया।
सम्मान समारोह में पत्रकार सुरेश सोगानी, राजेश शर्मा, अरविंद चौहान, जियाउल इस्लाम, गिर्राज शर्मा, लोकेश टटवाल, दिलीप पाटीदार, राकेश वर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, गजानन्द शर्मा, राजेश गोयल, हरकचन्द जैन, जितेंद्र जैन, राजमल जैन, सत्यनारायण नावरिया, शहजाद बैग, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !