Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोविड-19 टीकाकरण जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

कोविड-19 वैक्सीनेशन जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अब तक हुए कोविड-19 के वैक्सीनेशन की समीक्षा की तथा शेष रहे हैल्थ केयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण एवं हैल्थ वर्कर्स के टीकाकरण की दूसरी डोज दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए।

Covid-19 vaccination task force meeting organized in Sawai Madhopur
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि दूसरी डोज का टीकाकरण आज सोमवार से शुरू किया गया है। इसी के साथ
आज सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के कार्मिकों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगाई गई है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 16 फरवरी को केवल उन हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी जिनका कोविन सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन पूर्व से है, लेकिन किसी कारण से उनका वैक्सीनेशन एक बार भी नहीं हुआ है। इसके लिए कलेक्टर ने आरसीएचओ को सभी को सूचित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण अभियान के तहत 17 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों का प्रथम डोज का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने सीडीईओ को डेटा तैयार करने तथा एप पर अपलोड करने की कार्रवाई करने, ब्लॉक वाइज सूचना तैयार करते हुए सैशन साइट के संबंध में सूचना देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में आरसीएचओ ने बताया कि 19 फरवरी को अंतिम मॉप-अप राउंड होगा, जिसमें हैल्थकेयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को शामिल किया जाएगा। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले में टीकाकरण से वंचित रहे हैल्थ केयर वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान, डॉ. कमलेश मीना, डॉ. एसएन अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !