कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में इन्दिरा रसोई, आश्रय स्थल, सीमेन्ट फैक्ट्री और गौरव पथ
बजरिया आदि क्षेत्र में फेस मास्क, पोस्टर और स्टीकर आदि वितरित कर लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद की टीम ने लोगो से कोरोना से बचाव के लिये सेनटाईजर का प्रयोग करने, मास्क पहनने, दो गज की दूरी का पालन करने व बार-बार हाथ धोने की समझाईश की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया