कोरोना गाईडलाइन के निर्देशानुसार दुसरे सप्ताह के शनिवार को कर्फ्यू का व्यापक असर देखा गया। कस्बे के बाजार मे दुकाने बन्द रहे। इस बीच आवश्यक सेवाओं मेडिकल, सब्जी की दुकानें खुली रही। उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा, शिवाड़ चौकी प्रभारी रूप सिंह सहित पुलिस के जवानों ने बाजारों का जायजा लिया।

उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षैत्र मे कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत स्तर पर कोविड-19 की दुसरी लहर को रोकने के लिए कौर कमेटी को पुनः क्रियाशील किया गया है। पंचायत स्तरीय कोर कमेटी मे ग्राम पंचायत पीईईओ संयोजक, पटवारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य होंगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया