Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में 13 मई को थे 3918 एक्टिव केस, अब सिर्फ 934

लॉकडाउन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत से राहत भरे समाचार एवं परिणाम सामने आ रहे हैं। गत कुछ दिनों से पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है जिससे अस्पतालों में काफी बेड खाली हो रहे हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। आज शुक्रवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या 934 रह गयी। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत 13 मई को जिले में 3918 एक्टिव मरीज थे। जो लगातार घटकर अब 934 एक्टिव मरीज रह गए है। अब जिले में सवाई माधोपुर ब्लॉक में 369, खंडार में 213, बौंली में 162, गंगापुर में 116 तथा बामनवास में 74 कोरोना के एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 636 सैंपलों की जॉंच में मात्र 80 पॉजिटिव मिले जो कुल सैंपल का साढे 12 प्रतिशत ही है। 15 दिन पहले कुल जॉंचे जा रहे सैंपल में से 40 प्रतिशत के लगभग पॉजिटिव आ रहे थे।

There were 3918 active cases in Sawai Madhopur on May 13, now only 934

ब्लॉकवाइज देखें तो शुक्रवार को सवाई माधोपुर में 28, बौंली में 22, गंगापुर में 11, बामनवास में 19 पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को जहॉं 80 पॉजिटिव मिलें, वहीं इसके ढाई गुना से भी अधिक 209 रिकवर हो गये। शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 707 टीमों ने जिलेभर में 12503 घरों में जाकर 50276 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 953 लोगों को दवा किट दी गई तथा इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है, ऐसा न सोचे कि केस कम हो गये तो कोरोना चला गया है, पिछली लहर में यही गलती हुई थी, अब इसे दोहराना नहीं है। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !