Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला प्रशासन और हैल्थ वर्कर्स की मेहनत से जिले में सुधरने लगी स्थिति

जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा मरीजों को समुचित उपचार दिलाने के जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के प्रयासों को गत 1 सप्ताह से उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। अप्रैल माह के अंतिम एवं मई के प्रथम सप्ताह में जिला एवं उप जिला अस्पताल पर कोविड मरीजों का खासा दवाब बढ़ गया था। उक्त समय में जिला अस्पताल और गंगापुर उप जिला अस्पताल में बमुश्किल 2-3 कोविड बेड खाली रहते थे तथा कई बार तो अतिरिक्त बेड लगाकर कोरोना पॉजिटिव का उपचार करना पड़ा। अब लॉकडाउन की सफल पालना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने तथा समय रहते खांसी, बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग, टेंस्टिंग तथा सीएचसी पर ही कोविड वार्डों के संचालन से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिला और उप जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में कोविड बेड खाली हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना उपचार के लिये उपलब्ध 148 बेड में से 90 पर ही मरीज भर्ती थे। यहॉं शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बुलेटिन के अनुसार 58 बेड नये मरीजों के लिये उपलब्ध है। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया ने बताया कि शुक्रवार को भर्ती मरीजों में से 48 मरीज पाइपलाइन और कंसंट्रेटर से तथा 34 मरीज सिलेंडर से ऑक्सीजन प्राप्त कर रहे थे। 8 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पडी।

the situation of corona improved in Sawai Madhopur

पिछले चौबीस घंटे में जिला अस्पताल से 15 मरीज डिस्चार्ज किये गये। इसी प्रकार गंगापुर उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उपलब्ध 70 कोरोना बेड में से 42 पर मरीज भर्ती थेए 28 बेड खाली रहे। भर्ती 42 मरीजों में से 39 ऑक्सीजन की जरूरत होने के कारण ऑक्सीजन बेड पर थे। 3 मरीजों की स्थिति काफी बेहतर रहने से उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पडी। यहां शुक्रवार को 12 मरीज डिस्चार्ज किये गये है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !