Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ग्राम पंचायत नौगांव में म्हारी योजना म्हारो अधिकार शिविर का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संचालित पेन इण्डिया अवेयरनेस अभियान के तहत ग्राम पंचायत नौगांव तहसील गंगापुर सिटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में विधिक सेवा शिविर (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का आयोजन हुआ।

 

 

 

 

 

शिविर में उपस्थित आमजन, महिलाओं और दिव्यांगजन को जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि पैन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हिकरण कर विधिक सेवा शिविर के दौरान उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

साथ ही बताया कि विधिक सेवा शिविर (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का आयोजन जिले की चयनित ग्राम पंचायतों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में किया जा रहा है।।

 

 

 

Mhari Yojna Mharo Rights Camp organized in Dhani of Gram Panchayat Naugaon In gangapur city

 

 

 

प्रथम चरण में 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एवं द्वितीय चरण में 8 नवंबर से 14 नवंबर तक विधिक सेवा शिविर का आयोजन तालुकाओं की चयनित ग्राम पंचायतों पर किया जायेगा।

 

 

प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि विधिक सेवा शिविर के दौरान 21 जन आधार कार्ड, 5 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, 1 सरस डेयरी छावा गंगापुर सिटी, 2 जेवीवीएनएल गंगापुर सिटी, 3 आयुर्वेद विभाग, 2 सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग, 1 जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग, 3 कृषि विभाग, 2 महिला एवं बाल विकास विभाग, 109 शिक्षा विभाग, 4 पशुपालन विभाग, 2 सैनिक कल्याण विभाग, 14 खाता विभाजन, 71 नामान्तकरण, 48 खाता शुद्धिकरण, 2 वरिष्ठ नागरिक पास परिवहन विभाग और 6 ग्राम सेवा सहकारी समिति विभागों के तहत आमजन को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार, गंगापुर सिटी, विकास अधिकारी आमीर अली, पैनल अधिवक्ता संतोष वर्मा, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स  भूपेन्द्र सिंह हंस, ज्योति शर्मा एवं मीनाक्षी उर्फ मधु टेलर सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !