Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

हरनारायण के राजस्व खाते में दर्ज हुआ पिता का सही नाम

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत टापुर में आयोजित शिविर गांव के हरनारायण को यहां – वहां चक्कर लगाने से मुक्ति दे गया। हरनारायण के राजस्व खाते में उसके पिता के नाम के बजाय दादा का नाम दर्ज था। इसे सही करवाने के लिए हरनारायण को चक्कर लगाने पड़े रहे थे।

 

 

ऐसे में प्रशासन गांव के संग शिविर में हरनारायण ने उपस्थित होकर शिविर प्रभारी को बताया कि उसके ग्राम झाड़ोदा की खातेदारी भूमि के राजस्व रेकार्ड में वल्दियत में पिता के नाम की जगह दादा का नाम दर्ज है, जिसके कारण वह राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था।

 

 

 

शिविर प्रभारी ने हरनारायण के प्रकरण को दर्ज रजिस्टर कर तहसीलदार, चौथ का बरवाड़ा से मौका रिपोर्ट ली गई एवं प्रार्थी हरनारायण की खातेदारी भूमि में वल्दियत में प्रार्थी के दादा के नाम के स्थान पर पिता का नाम अंकित कर प्रार्थी हरनारायण को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।

 

 

 

 

पिता का नाम सही दर्ज होने पर हरनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में उनके काम हो रहे है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Father's correct name recorded in Harnarayan's revenue account in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

आपसी सहमति से करवाये खाता विभाजन, भाईचारा एवं सद्भाव बना रहा

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में लोगों के मौके पर ही कार्य होने से लोगों में प्रसन्नता एवं शिविरों को लेकर उत्साह है। शिविर में आपसी सहमति से खातों का विभाजन होने से भाईचारा एवं सद्भाव भी बढ़ रहा है।

 

 

ग्राम पंचायत भारजा नदी के खातेदार कन्हैया पुत्र रामकरण, कजोड़ पुत्र कल्याण, धमबू पुत्र लक्ष्मण, चतरी देवी पत्नी प्रहलाद वगैरह अपनी सामलाती भूमि का बंटवारा करवाने हेतु कई वर्षों से परेशान थे।

 

 

 

 

सभी लोग प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत भारजा नदी मे उपस्थित हुए अपनी समस्या शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई। शिविर प्रभारी ने प्रार्थीयो की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी भारजा नदी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के आदेश प्रदान किये। पटवारी हल्का द्वारा मौके पर तकास्मा स्कीम तैयार की एवं मौके पर ही खातेदारो के बंटवारा करवाया गया।

 

 

 

 

शिविर में सामलाती भूमि अलग-अलग होने से खातेदारो द्वारा संतुष्टि जाहिर की और प्रसंन्नता  व्यक्त की। लाभार्थियों ने कहा कि कहा कि प्रशासन गांवो के संग अभियान -2021 हमारे लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन का बटवारा होने से झगडे फसाद की जड़ खत्म हो गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !