मानटाउन थाना पुलिस ने वांछित आरोपी के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सद्दाम उर्फ बिहारी, आदिल खान और विकास मीना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जिले में वांछित अपराधी व बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सुरेन्द्र कुमार दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व राजवीर सिंह चम्पावत पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सद्दाम उर्फ बिहारी पुत्र माहीर अली निवासी शिव मन्दिर के पास रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर, आदिल खान पुत्र जलीस खान निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर, विकास मीना पुत्र फोरीलाल निवासी ईटावा थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अपहरण, फिरौती और आगजनी के मामलों में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जगदीश भारद्वाज थानाधिकारी थाना मानटाउन, रामराज एएसआई, हरिलाल एएसआई, महेन्द्रसिंह कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल, बाबूलाल कांस्टेबल आदि शामिल रहे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया