Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन का युवा परिषद ने किया अभिनन्दन

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के पदाधिकारियों ने संरक्षक अशोक बांठिया और अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन को राजस्थान सरकार की ओर से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाये जाने पर दुपट्टा पहनाकर और भगवान पार्श्वनाथ की तस्वीर भेंट करते हुए अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समुदाय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

 

 

इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि गऊ सेवा के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर गौ सेवा का मौका दिया है। हम सभी मिलकर प्रदेश मे गौ सेवा की बेहतरी के लिए मजबूती से आगे बढ़ेंगेl इस दौरान संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि बाड़मेर विधायक अपनी दैनिक दिनचर्या में सबसे पहले देव दर्शन करने बाद सीधे नन्दी गौशाला पहुंचते है और वहां गौधन की पूजा अर्चना के बाद गौधन को गुड़ चारा खिलाकर ही दिन की शुरुआत करते है फिर आमजन की समस्याओं के समाधान का दौर चलता है।

 

Jain Yuva Parishad felicitated the chairman of Gau Seva Aayog Mevaram Jain

 

वहीं अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि विधायक मेवाराम जैन लम्बे समय से गौ सेवा के कार्यों से जुड़े हुए है। उनके द्वारा स्थापित नंदी गौशाला प्रदेश की पहली मॉडल गौशाला है जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जननायक अपने भाषणों की तारीफ करते हुए कहते है कि यहां पर तो मेवा राज है जो स्वयं मेहनत कर हाथों – हाथ कम समय में उत्तम गौशाला तैयार करवा दी लेकिन बाकी के जिलों मे मेवाराम जैन को कहां से लाये।

 

इसलिए गऊ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर राज्य के मुखिया अशोक गहलोत ने नन्दी गौशाला का पूरा श्रेय मेवाराम जैन को दिया है। इस अवसर पर जय कुमार जैन, सुरेन्द्र जैन, अभिनन्दन जैन एवं पवन जैन आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !