Saturday , 5 September 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ने अधिकारियों को फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी प्राप्त कर ब्लॉकवार योजना के तहत लाभान्वित हुए लाभार्थियों की सूची तैयार कर प्रगति की समीक्षा के करने के निर्देश दिये।
बैठक में राजश्री योजना, मुख्यमंत्री दवा एवं जांच योजना की प्रगति समीक्षा भी की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को पंचायतवार उपलब्ध बजट की सूची शाम तक देने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि ब्लॉक लेवल के प्रकरणों की सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी को संबंधित ब्लॉक लेवल के अधिकारी द्वारा प्रदान की जाये। बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को शहर की सड़को पर अनावश्यक बने ब्रेकर हटवाने तथा प्रोपर सिलोप वाले ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सड़कों के दोनों ओर मिडलाईफ वाली पट्टी लगवाने के संबंध अधिकारियों से चर्चा कर सुझाव मांगे।
सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ो को सही करवाने, ब्रेकरो से पहले एरो लगवाने, रणथम्भौर रोड़ पर वाईंडिंग करवाने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारी से जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही खराब हैण्डपम्पों को सही करवाने एवं इसकी पालना रिपोर्ट सात दिवस के अन्दर देने के निर्देश दिये। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बैठक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम  में जिन विभागों के सी-ग्रेड है उन्हें सुधार करने के निर्देश दिये।
Necessary guidelines given to officers in weekly review meeting in sawai madhopur
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को शीघ्र करे निस्तारण:- जिला कलेक्टर ने बैठक में विभागवार सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के बारे में जानकारी लेकर पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कई विभागों द्वारा प्रकरणों को नहीं देखे जाने पर निर्धारित समय बाद प्रकरण अगले लेवल पर एस्केलेट हो जाता हैं। इसे गंभीरता से लिया जाता है। अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को देखे तथा समय पर निस्तारण करें। उन्होने निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि परिवादी की संतुष्टी दर बढ़ सके। किसी प्रकरण में नियम के खिलाफ होने या बजट उपलब्ध न होने के कारण मांग पूरी नहीं हो सकती है तो परिवादी को इसकी सूचना दें।
जिला कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारी को निस्तारित प्रकरणों की मौके पर जाकर जांच करने तथा परिवादी व अन्य लोगों से भी फीडबैक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को 30 दिवस के अन्दर निस्तारण करवाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह चारण, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !