Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दोस्त को पहरेदारी पर लगाकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने महिला थाने पहुंच चार लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वो काम के लिए मजदूरी करने दूसरे गांव गया हुआ था। उसकी पत्नी भी किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर गई हुई थी। ऐसे में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। ऐसे में आरोपी अपने मित्र के साथ उसके घर पर आ गया एवं आरोपी ने अपने मित्र को निगरानी के लिए मकान के बाहर खड़ा कर दिया तथा आरोपी ने बालिका के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

पड़ोसियों ने सुनी लड़की की चीख-पुकार

लड़की के चिल्लाने पर कुछ पड़ोसियों ने आकर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। इस बीच आरोपी का दोस्त वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया तभी आरोपी ने अपने दोस्त को फोन कर वापस वहां बुलाया। इस पर आरोपी का मित्र अन्य दो लोगों को साथ लेकर वहां आ थमा और पड़ोसियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी को वहां छुड़ाकर ले गया। इतना ही नहीं, आरोपी एवं उसके तीन मित्रों द्वारा घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीड़िता एवं पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

Young man raped minor by putting friend on guard, case filed against 4 in sawai madhopur

 

घटना के बाद जब पीड़िता की मां घर पर लौटी तो पीड़िता ने उसे घटना के बारे में बताया। वहीं, जब पीड़िता के पिता मजदूरी करके घर लौटा तो पीड़िता के साथ मंगलवार की रात करीब 10 बजे महिला थाने पहुंच चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के साथ एक आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया है जबकि आरोपी के दोस्तों ने उसका साथ दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। ऐसे में घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !