Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 62 छात्राओं को मिली स्कूटियां

इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार स्कूटी योजना वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत आज बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला एवं नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर ने इन्दिरा प्रियदर्शिनी स्कूटी योजना के अन्तर्गत 45 एवं काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना के तहत 17 छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस दौरान जिला कलेक्टर ओला ने छात्राओं को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार में जब बेटी पढ़ती है तो उसका लाभ दो परिवारों को मिलता है।

 

62 girl students got scooties under Kalibai Bhil Meritorious Girl Scooty Scheme in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि जिले कीे बेटियों के करियर निर्माण एवं शिक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बेटियां जो संसाधनों के अभाव में आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रही है, उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़कर निःशुल्क लाईब्रेरी, पुस्तके उपलब्ध करवाने के साथ-साथ करियर गाईडेन्स भी दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन के द्वारा बेटियो को एप के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान मिथलेश शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी और एजाज अली एडीईओ माध्यमिक सवाई माधोपुर  मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !