Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सवाई माधोपुर के कई इलाकों को नो-पार्किंग एवं साईलेंस जोन किया घोषित

राजस्थान मोटर यान नियम 1990 के नियम 8.1 (3) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने आज बुधवार को अधिसूचना जारी कर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर निम्न स्थलों को नो-पार्किंग व साईलेंस जोन घोषित किया है।

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहनों के लिए शर्मा होटल चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहे तक, पुरानी ट्रक यूनियन चौराहे से शिव मन्दिर तक, गौतम आश्रम से प्रेम मन्दिर टॉकिज तक, कलेक्ट्रेट परिसर व परिसर के बाहर मेगा हाईवे रोड़ तक, पुराना शहर खण्डार तिराहा से पुलिस चौकी तक, खण्डार तिराहा से रामद्वारा तक एवं सामान्य चिकित्सालय के सामने के स्थलों को नो-पार्किंग स्थल घोषित किया है।

 

Collector declared many areas of Sawai Madhopur as no-parking and silence zones

 

वहीं व्यवसायिक वाहनों के लिए सब्जी मण्डी तिराहा से अम्बेडकर सर्किल तक नो-पार्किंग स्थल घोषित किया है। जिला कलेक्टर ओला ने बताया कि दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहन व अन्य निजी वाहनों के लिए नगर परिषद द्वारा पार्किंग स्थल विकसित किया गया है।

 

इसी प्रकार उन्होंने दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहन के लिए रामसिंह अस्पताल से रेजन्टा होटल तक, वात्सल्य अस्पताल से हम्मीर सर्किल तक, हम्मीर सर्किल से दशहरा मैदान तक, हम्मीर सर्किल से अनाज मण्डी गेट तक एवं सामान्य चिकित्सालय से भैरू दरवाजा तक के स्थानों को साईलेंस जोन घोषित किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !