Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी परिवादियों की परिवेदनाएं

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज गुरूवार को पंचायत समिति खण्डार में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ओला ने परिवादियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर परिवादी एक उम्मीद और आस लेकर हमारे पास आता है, वो समाधान के साथ लौटे यही हमारा दायित्व है।

 

 

जनसुनवाई के दौरान सड़क, पानी, बिजली, भूमि अवाप्ति, अतिक्रमण, नाली निर्माण, बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने, पेयजल आपूर्ति आदि से जुड़े मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्राप्त समस्याओं के संबंध में वस्तुस्थिति का पता लगाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बडवास निवासी मुकुट मीना की वर्ष 2018 में बिजली दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया।

 

District Collector heard the grievances of the complainants in the public hearing

 

जनसुनवाई में खण्डार के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि अवैध बजरी के ट्रैक्टर – ट्रॉली आबादी क्षेत्र में तेज गति से गुजरने के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। जिस पर जिला कलेक्टर ने खनिज एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं बहरावण्ड़ा कलां निवासी परिवादी प्रभूलाल ने जॉब कार्ड नहीं बनने की शिकायत की इस पर विकास अधिकारी खण्डार को जिला कलेक्टर ने परिवादी का जॉब कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं मई खुर्द के निवासी रामहरी ने जमीन खाते में अपने नाम की अशुद्धि की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ओला ने तहसीलदार खण्डार को प्रकरण की जांच कर नाम शुद्धिकरण के निर्देश दिए।

 

 

 

वहीं बरनावदा के निवासी देवी लाल व रामसहाय गुर्जर ने घरेलु बिजली का कनेक्शन बिल जमा होने पर भी विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिये जाने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित एईएन को प्रकरण की जांच कर निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। सिंगोर कलां के ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम खण्डार को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी, तसीलदार खण्डार तुलसीराम शर्मा, विकास अधिकारी खण्डार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !