Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक पात्रों का करें रजिस्ट्रेशन : ओला

 

पूर्ण सद्भाव, सौहार्द, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज गुरूवार को बहरावड़ा कलां थाना में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान की।

 

 

इसके साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक पात्रों के रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना से लाभान्वित करने की बात कही। बैठक में ग्राम पंचायत बहरावण्ड़ा कलां के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्ड़ा कलां के पास शराब की दुकान होने की शिकायत की। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच करवाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही ग्रामीणों द्वारा बिजली, पानी, सड़क की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। इस उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

बैठक में ग्राम पंचायत बालेर के गोविन्दपुरा बैरवा बस्ती में आवासीय पट्टे नहीं बनने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिला प्रशासन द्वारा बेटियों के लिये चलाए जा रहे नवाचार “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रीट परीक्षा की तैयारी करने वाली बेटियों के लिए 10 जून को आयोजित होने वाले निःशुल्क मॉक टेस्ट के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं रीट की तैयारी कर रही है वे जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर मॉक टेस्ट में भाग ले सकती है।

 

CLG and peace committee members meeting held in khandar sawai madhopur

 

खण्डार थाना में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की ली बैठक:- जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने खण्डार थाने में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा कर सुझाव मांगे। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरियों एवं नशे के बढ़ते प्रभाव के संबंध में चिंता जाहिर की। इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि यह पूरे जिले की समस्या है इस पर हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है, उन्होंने इस संबंध में थानाधिकारी खण्डार को नशे में लिप्त युवाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में बिजली एवं पानी की समस्या से अवगत कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा खण्डार के गन्दे नाले का डाईवर्जन करने एवं सब्जी मण्डी के लिए भूमि आवंटित करवाने मांग की। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने कहा कि क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल है। पुलिस प्रो-एक्टिव होकर शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में कार्य कर रही है। सीएलजी की मदद से विभिन्न समुदायों के बीच शांति का माहौल कायम रखने तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !