Saturday , 5 September 2026
Breaking News

समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने नवविवाहित दंपतियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित दंपतियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ 

 

गौतमाश्रम ट्रस्ट सवाई माधोपुर के तत्वाधान में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन रेलवे संस्थान सवाई माधोपुर में आयोजित किया गया। जिसमें समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, नाथूलाल शर्मा अध्यक्ष जिला गौतमाश्रम ट्रस्ट, हनुमान पंचारिया मंत्री, प्रतिभा शर्मा संभाग अध्यक्ष महिला महासभा संभाग भरतपुर, पं. ताराचंद शास्त्री, आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, पूनम आचार्य, सीमा गौतम, सीमा शर्मा जिला अध्यक्ष जयपुर, टोंक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

 

 

समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने चिकित्सा विभाग में कार्यरत आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) के साथ मिलकर नवविवाहित जोडों सहित सम्मेलन में उपस्थित व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस एप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtjaipurw@gmail.com पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने के बारे में विस्तार से बताया तथा लिंग चयन नहीं करने, बेटा-बेटी एक समान भावना रखने की शपथ दिलवाई गई।

 

Social Welfare Board President administered the oath of Beti Bachao Beti Padhao to the newly married couples

 

आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने सम्मेलन में उपस्थित व्यक्तियों को बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के साथ-साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिए जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे समाज में घटती हुई बेटियों के कारण समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

हमारे परिवार में बेटियों के जन्म नहीं देने के कारणों पर उदाहरण सहित समझाया कि बेटियों को सुरक्षा अपने ही बेटों से करनी है, बेटियां भी अपना वंश चलाने, धार्मिक संस्कारों का पालन करने तथा बुढ़ापें में लाठी का सहारा बनी हुई है। इसलिए बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह परिवार, समाज सहित देश का मान बढ़ा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !