Thursday , 23 April 2026
Breaking News

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाला दल पहुंचा सवाई माधोपुर, पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 25 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोहियों का दल आज शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचा। यहां उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई से मुलाकात की। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने पर्वतारोहियों के साहस और कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उनकी प्रशंसा की।

 

उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार के रास्ते वह यहां पहुंचे है। वह सड़क सुरक्षा, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, नशा मुक्ति सहित अन्य जागरूक कार्यक्रमों के बारे में प्रचार करेंगे। पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारी लाल लखीमपुर जिले के दोहरारा निवासी हैं। वर्ष 30 जुलाई 1980 में लखीमपुर में आई बाढ़ में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। अवध बिहारी उस समय 13 वर्ष के थे। इस दौरान वह तीन दिन तक पेड़ पर बैठे रहे थे।

 

Tricolor hoisting team on Mount Everest reached Sawai Madhopur

 

तब सेना के हेलीकॉप्टर से आए जवानों ने उनकी जान बचाई। इसके बाद अवैध बिहारी लाल ने पर्यावरण को अपना जीवन मान लिया और उसी के लिए कार्य करने लगे। लखीमपुर जनपद के ही जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि अवध बिहारी लाल के साथ वह 11 वर्ष की आयु में 1995 में जुड़े थे। उन्होंने बताया कि भारत सहित अन्य 11 देशों की पैदल यात्रा कर 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए हैं। उनके दल में महेन्द्र प्रताप और गोविंद नंद सहित 20 सदस्य हैं।

 

उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने देह दान कर रखा है। उन्होंने बताया कि यह दल रविवार को रणथंभौर टाईगर रिजर्व नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेगा। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर में दो दिन का प्रोग्राम करने के बाद यह दल जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए रवाना होगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !