Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन दिनांक 21 जून, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा अपनी-अपनी शाखाओं में खुले स्थानों एवं पार्कों में आयोजित किया जाएगा, जिसका आरम्भ प्रातः 6:00 बजे से होगा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा) द्वारा वर्ष 2015 से ही योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है।

 

International Yoga Day dedicated to humanity by Sant Nirankari Mission

 

इस वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय  जोगिन्दर सुखीजा के निर्देशन में संपूर्ण भारतवर्ष में किया जाएगा। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में यही फरमाते है कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ – साथ हमें शारिरिक एवं मानसिक रूप में स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। वर्तमान समय में जहाँ तनाव पूर्ण एवं नकारात्मक विचारों का प्रभाव हर व्यक्ति पर है। ऐसे समय में परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य तन दिया है इसकी संभाल योग के माध्यम से अपनी ज्ञानेद्रियों को जागृत करके आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीया जा सकता है।

 

 

योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है। यह केवल व्यायाम रूप में नहीं अपितु यह सकारात्मक भावों को जागृत करके तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु योग की नितांत आवश्यकता है और इस संस्कृति को विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा अपनाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !