Saturday , 5 September 2026
Breaking News

फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने के मामले 3 आरोपी गिरफ्तार  

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी बलराम पुत्र रतनलाल, लोकेश पुत्र रामजीलाल एवं रवि पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा व सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन एवं मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी बलराम पुत्र रतनलाल निवासी बड़ागांव कहार मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, लोकेश पुत्र रामजीलाल निवासी बड़ागांव कहार मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर एवं रवि पुत्र बाबूला निवासी बड़ागांव कहार मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

Police arrested accused for threatening to kill on Facebook in malarna dungar sawai madhopur

 

 

 

उल्लेखनीय है की गत 17 मई 2021 को दो व्यक्ति फेसबुक लाइव विडियो वायरल कर एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए धमकियां दे रहे थे। जिससे दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना होने तथा दोनों व्यक्तियों द्वारा एक – दूसरे को जान मारने की धमकी देना व खुली चुनौती देते हुए मां बहिनों की आपस में गन्दी – गन्दी गालियां देना व टिप्पणियां की गई है। जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के लोगो में भारी रोष व्याप्त होने की सूचना पर मलारना डूंगर थाने पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर, प्रहलाद सहायक उप निरीक्षक, गोपाल कांस्टेबल, जसाराम कांस्टेबल, सतवीर कांस्टेबल, हरवीर सिंह कांस्टेबल शामिल रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अभद्र अशोभनीय टिप्पणी करने वालों की निरन्तर निगरानी जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !