खिरनी कस्बे के खिरनी – जोलंदा रोड़ स्थित एक मकान में मजदूरी का कार्य करते समय एक यवक के करंट लगने से गम्भीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में रैफर किया गया।

खिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को शाम 6:30 बजे खिरनी जोलंदा रोड़ स्थित घनश्याम प्रजापत (50) अपने घर पर भवन निर्माण का कार्य करते समय थ्री फेज की लाईन से लोहे का पाईप स्पर्श हो जाने के कारण उसे करंट लग गया। जिसको निजी वाहन से सीएचसी पर भर्ती करवाया जहां पर उसकी हालत गम्भीर होने के कारण डॉ. आरिफा बानो ने प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया