Tuesday , 16 June 2026
Breaking News

शिक्षकों का सम्मान करेगें तो सफल रहेगी जिंदगी – आचार्य सुकुमाल नंदी

श्री दिगंबर जैन चमत्कार मंदिर आलनपुर में समता शिरोमणि, ज्ञान रत्नाकर, आचार्य सुकुमाल नंदी गुरुदेव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को हमेशा लोग दुकानदार की दृष्टि से देखते हैं लेकिन शिक्षक ज्ञान का दुकानदार नहीं, ज्ञान का वह जलता हुआ दीपक है जो स्वयं जलता है और दूसरों को भी प्रकाशित करता है।

Happy Teachers Day espect successful life Acharya

शिक्षक हमेशा थकता नहीं है और शिक्षक कभी हारता नहीं है। आचार्य ने कहा कि 1 साल की सोच हो तो बीज बोए, 10 साल की सोच हो तो पेड़ लगाइए, 500 साल की सोचो तो शिक्षक बन जाइए। शिक्षक देश का भविष्य है।
आचार्य ने कहा कि यदि शिक्षक स्वयं संस्कारित है तो देश का भविष्य भी संस्कारित है जीवन देने के लिए हमेशा अपना पिता का ऋणी बनना चाहिए लेकिन अच्छे जीवन के लिए अपने शिक्षक का ऋणी रहना चाहिए। मां की गोद दुनिया की सबसे बड़ी पाठशाला है कोई कैसे कामयाब होता है यह शिक्षक से सीखिए संकल्प समर्पण शक्ति धैर्य और लक्ष्य की मूर्ति है शिक्षक। दुनिया में माता पिता और गुरु सबसे बड़े शिक्षक है। आज गुरुओं ने हमको वर्णमाला सिखाई उसी वर्णमाला के माध्यम से हमको अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। जिन्होंने हमको जीवन के स्वर और कामयाबी के सूत्र दिए ऐसे शिक्षकों के प्रति सदैव आदर भाव रखना चाहिए। यदि हम शिक्षकों का सम्मान करेंगे तो हमारे जिंदगी सफल रहेगी।

धर्म सभा के दौरान अंजू पाटोदी गुवाहाटी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया वहीं दीप प्रज्वलन रमेश पाटोदी एवं मातोश्री सरोज देवी जोधपुर ने किया।
आचार्य के सानिध्य में सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। महिला और पुरुष सभी शिक्षकों ने आचार्य से आशीर्वाद लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway Nuh Haryana Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ*त

हरियाणा: Haryana के नूंह (Nuh) जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर शनिवार …

Wazirpur Police Bike Sawai Madhopur Vikalp Times 12 June 26

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल …

CEO Gaurav Budania conducts surprise inspection in malarna dungar panchayat samiti Vikalp Times

सीईओ गौरव बुड़ानिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं आईएएस (IAS) अधिकारी …

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक …

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !