Saturday , 19 September 2026
Breaking News

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सवाई माधोपुर/टोंक: टोंक (Tonk) जिले की सीमा में स्थित सुरेली रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास सोमवार सुबह एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्मह*त्या कर ली। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के श*व कई टुकड़ों में बिखर गए। सूचना मिलने पर जीआरपी (GRP) मौके पर पहुंची और श*वों को चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

Tragic end to a love story Lovers Train marriage Sureli Railway Station Sawai Madhopur 15 June 26 Vikalp Times

जीआरपी थाना प्रभारी हरीमन ने बताया कि मृ*तकों की पहचान टोंक जिले के सुरजा भेरू निवासी 25 वर्षीय मनचेता गुर्जर और 26 वर्षीय विमल गुर्जर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा हुआ सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों की पहले से शादी (Marriage) हो चुकी थी। मनचेता की शादी करीब डेढ़ साल पहले चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में हुई थी, जबकि विमल का विवाह लगभग पांच साल पहले सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बगीना गांव में हुआ था।

इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध (Relationship) बने हुए थे। जानकारी के मुताबिक, मनचेता इन दिनों अपने पीहर सुरजा भेरू आई हुई थी। रविवार शाम दोनों बाइक से घर से निकले थे। रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूद गए। घटना की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर श*वों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस (Sawai Madhopur) परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !