जिले में रबी सीजन में यूरिया की मांग को देखते हुए आईपीएल यूरिया के लगभग 48 हजार 884 कट्टे पहुंचे हैं। उपनिदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना ने बताया कि जिले में 2 हजार 222 मैट्रिक टन आईपीएल यूरिया उर्वरक प्राप्त हुआ है जिसे पंचायत समितियों में मांग के अनुसार पहुंचा दिया गया है।

पंचायत समिति सवाई माधोपुर में 10 हजार 120 यूरिया कट्टे, खण्डार में 6 हजार 600 यूरिया कट्टे, चौथ का बरवाड़ा में 10 हजार 10 यूरिया कट्टे, बौंली में 4 हजार 554 यूरिया कट्टे, मलारना डूंगर में 5 हजार 830, बामनवास में 9 हजार 720, गंगापुर सिटी में 3 हजार 850 आईपीएल यूरिया उर्वरक कट्टे, पहुंचाएं जा रहे है। कट्टों का वितरण शीघ्र की किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार तक हिण्डौन रैक से 1200 मैट्रिक टन (26400 कट्टे) इफको यूरिया की आपूर्ति होने की सम्भावना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया