Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री की सभा में बही उल्टी गंगा। कलेक्टर, एसपी मंच पर और डीसी, आईजी मंच के नीचे कुर्सी पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गत गुरुवार जिले के उपखण्ड गंगापुर सिटी में आयोजित जनसभा कई मामलों को लेकर चर्चा का विषय बनी रही। चर्चा थी की मुख्यमंत्री की फल सब्जी मंडी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था, सभा के लिए तैयार मंच पर मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना, बामनवास विधायक इंदिरा मीना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवचरण बैरवा के अलावा सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

 

Collector, SP on stage and DC, IG on chair below stage in Chief Minister's meeting

 

जबकि संभाग के आला अधिकारी जिनमें भरतपुर के संभागीय आयुक्त व आईजी, सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित कई अधिकारी मंच के नीचे पहले काफी समय तक खड़े रहे बाद में किसी शुभचिंतक ने उनके लिए मंच के नीचे ही कुर्सी लगवाई तब जाकर वे बैठ सके। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस अधीक्षक भी बाद में कार्यक्रम के बीच में ही नीचे कुर्सी पर आकर बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सभा स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व कई महिला श्रमिक, संगठनों के पदाधिकारी ज्ञापन देने के लिए सभा स्थल की ओर जाने लगे तो उन्हें पुलिस ने डंडों के बल पर दौड़ा दिया और उनके ज्ञापन छीन लिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !