चौथ का बरवाड़ा-चोरू मार्ग पर रूडला वाले बाबा के समीप तेज रफ्तार कार का करीब 100 मीटर तक चार बार पलटी खाकर कुएं के पास जाकर रूकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर कार के पलटी खाता देख कार से कूद गया। साथ ही मौके से फरार हो गया। सुचना मिलने पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर कार के मालिक की तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे चौथ का बरवाड़ा से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी।

ऐसे में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और महेंद्र सिंह के खेत के समीप खेत की बाड़ को तोड़ते हुए 4 बार पलटी खाकर रुकी। करीब 100 मीटर तक तेज आवाज के बाद कार उल्टी पलट गई। जब कार अनियंत्रित हुई तो चालक मौके से कूदकर भाग गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई भी सामने नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गाड़ी के अंदर विजिटिंग कार्ड बिखरे हुए थे जिस पर शक्ति शर्मा निवासी सांगानेर जिला जयपुर का पता लिखा हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया