Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केंद्रीय बजट को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए इसे आम आदमी की उम्मीदों को धराशाई करने वाला करार दिया है। शर्मा ने कहा कि इन बजट प्रावधानों में आम जनता और समाज के सभी वर्गों  के हितों को दरकिनार कर वहीं चिरपरिचित जुमला शैली में भाजपा सरकार ने आंकड़ों के मकड़जाल के माध्यम से जनता के साथ छलावा किया है। दिनों-दिन बढ़ती हुई मंहगाई को रोकने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी बजट पूरी तरह विफल रहा है। शर्मा ने कहा कि “हीरा सस्ता और आटा मंहगा” जैसे बजट प्रस्तावों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता को फायदा पहुंचाने के बजाय जुमलों की राजनीति करते हुए अपने चहेते बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।
Congress called the Union Budget disappointing
मध्यम वर्ग, युवा शक्ति और किसान – मजदूरों के लिए बजट पूर्णतया निराशाजनक साबित हुआ है। साथ ही राजस्थान से भाजपा के सांसदों को राज्य के विकास के लिए भी नया कुछ नहीं मिल पाया है। एक ओर राजस्थान में आकर प्रधानमंत्री राज्य के विकास के नए वादे कर जाते हैं जबकि दूसरी ओर बजट प्रस्तावों को देखने से स्पष्ट पता चलता है कि इन्हें राज्य के विकास की कोई चिंता नहीं है, जनता के साथ कोरा छलावा किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !