Thursday , 23 April 2026
Breaking News

निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना आज गुरूवार को ग्राम पंचायत सिनौली, बंधा, लोरवाड़ा एवं जटवाड़ा कलां पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण भी संबंधित विभागों के अधिकारियों से करवाया। उन्होंने ग्राम पंचायत लोरवाड़ा में पंचायत मद की राशि से लगभग 30 लाख रूपए की लागत से डाली गई पाइपलाईन एवं बनाए गए ग्रेवल सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग की शिकायत मिलने पर विकास अधिकारी सवाई माधोपुर समयसिंह मीना को जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नवीन ग्राम पंचायत भवन सिनौली में हॉल के अंदर सेक्शन विंडो का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलने के कारण बदलवाने के निर्देश प्रदान किए। ग्राम पंचायत सिनोली में खेल मैदान का तकमीना तैयार कर जिला परिषद भिजवाने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र सिनौली में निरीक्षण के दौरान बच्चों की पाठ्य सामग्री एवं उपस्थिति आदि का रिकॉर्ड संधारण सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर तत्काल सुधार करने के निर्देश जारी किए। ग्राम पंचायत द्वारा आंगनवाड़ी मरम्मत कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए ग्राम पंचायत बंदा में आरआरसी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए।

 

The Chief Executive Officer ordered an inquiry after irregularities were found during the inspection

 

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत का कार्य जल्दी करवाने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए। ग्राम पंचायत भवन में खेल मैदान का विकास हेतु प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास एक ही रंग से करवाने के निर्देश दिए तथा नवीन पंचायत भवनों को जल्दी पूर्ण कराने के निर्देश भी जारी किए।

 

सभी ग्राम पंचायतों के मिनी सचिवालय से संबंधित कार्य करवाए जाने तथा प्रधानमंत्री आवास में अपात्र लोगों को लाभ नहीं दिए जाने के अलावा जिन लाभार्थियों के द्वारा आर्थिक कार्य पूर्ण नहीं करवाया जा रहा उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा विकास अधिकारी को प्रदान किए गए साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक एवं नियत समय पर पूर्ण करवाए जाने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किए गए। जन सुनवाई के दौरान सवाई माधोपुर के उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा एवं पंचायत समिति सवाई माधोपुर के विकास अधिकारी समयसिंह मीणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !