बड़ौदिया गांव में हुई सर्व समाज की बैठक में ग्रामीणों ने सरसों की तुड़ी को स्कूल के नाम करने का सामुहिक निर्णय लेते हुए शैक्षिक (विद्यालय) विकास हेतु सराहनीय फैसला लिया। निक्कू बना ने बताया कि सामुहिक निर्णय के अनुसार 6 लाख 71 हजार रुपए की सरसों की फसल से निकलने वाली तुडी को हनुमान मंदिर पर थोक व्यापारी से लगवाकर छोड़ी गई।

जमीन पर बोई हुई सरसों की फसल से निकलने वाली तुडी को सामुहिक निलाम कर होने वाली आमदनी को गांव के विद्यालय के भौतिक विकास हेतु व्यय करने का सराहनीय फैसला लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रघुवीर शर्मा, गोविन्द सिंह राजपूत, अखेराज सिंह, दुर्गा सिंह, प्रभू लाल रैगर, सीताराम मीना, विरेन्द्र सिंह राजावत, बाबूलाल वर्मा, नन्दभंवर सिंह राजावत, विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया