Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शान्ति भंग में 6 तथा शराब के नशे में वाहन चलाते 1 गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान महेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी खटीक मौहल्ला शहर सवाई माधोपुर, महेश पुत्र कैलाश निवासी ठिंगला थाना मानटाउन सवाई माधोपुर, योगेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी न्यू जवाहर नगर कॉलोनी थाना मानटाउन सवाई माधोपुर को रणथम्भौर रोड़ पर रामसिंह अस्पताल के सामने उत्पात मचाते हए पाये जाने पर तथा बिनोवा बस्ती से नशा शराब की हालत में कमाण्डर जीप का चालक व दो अन्य व्यक्तियों द्वारा बिनोवा बस्ती में उत्पात मचाते व जीप से 4 मोटरसाइकिल के टक्कर मारने पर देशराज सैनी पुत्र पप्पूलाल सैनी निवासी खिलचीपुर थाना कुण्डेरा सवाई माधोपुर, सुरेन्द्र सैनी उर्फ गोलू पुत्र रामवतार माली निवासी खिलचीपुर थाना कुण्डेरा सवाई माधोपुर, विमलेश पुत्र हरिचन्द सैनी निवासी खिलचीपुर थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु सीआरपीसी में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

6 arrested for disturbing the peace and 1 for driving under the influence of alcohol in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार रणथम्भौर रोड़ पर रामसिंह अस्पताल के सामने नशा शराब की हालत में मोटरसाइकिल चलाते हुए पाये जाने पर विनयसिह पुत्र कुंवरपाल निवासी गणेश नगर बी थाना मानटाउन को एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया गया व मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में जप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल शमशेर, कांस्टेबल महेष, कांस्टेबल राजेश आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !