Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विवेकानन्द संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, विज्ञान में हर्षिता और कॉमर्स में दिव्यांश बने टॉपर

पिछले कई दिनों से 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे विवेकानन्द संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब 18 मई की रात को अचानक से राजस्थान बोर्ड अजमेर ने परिणाम जारी कर दिए। बोर्ड के द्वारा जारी विज्ञान और कॉमर्स संकाय के इन परिणामों में गंगापुर सिटी के श्रीनिवास मिल स्थित विवेकानन्द संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतरीन रहा। आज विद्यालय परिसर में इन विद्यार्थियों के लिए स्वागत और सम्मान कार्यक्रम रखा गया। विज्ञान वर्ग में विद्यालय की छात्रा हर्षिता विजयवाल पुत्री पतोलाराम ने सर्वाधिक 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विजयवाल ने 12वीं बोर्ड पीसीएम में 99.67 प्रतिशत हासिल की है। वहीं कॉमर्स वर्ग में विद्यालय के दिव्यांश मीना ने 95.20 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। दिव्यांश का एबीई स्कोर देखें तो 99 प्रतिशत है। और पूरे सवाई माधोपुर जिले में यह अभी तक की सबसे अधिक प्रतिशत है। वहीं हर्षिता ने मैथ्स में 100 में से 100, केमेस्ट्री में 100 में से 100 और फिजिक्स में 100 में से 99 अंक हासिल कर पूरे विद्यालय और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। विज्ञान वर्ग में ही छात्र अभिषेक मीना ने 95.60 प्रतिशत (पीसीबी में 97.33 प्रतिशत), शिवानी मीना का 93.20 प्रतिशत के साथ पीसीबी स्कोर 95.67 रहा है। छात्रा पावनी शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
Students of Vivekananda Sanskar School created history, Harshita in science and Divyansh became topper in commerce
छात्र प्रिंस लखवानी ने 92.80 प्रतिशत, शिवांशु सिंह ने 92.60 प्रतिशत, कृतिका गुप्ता ने 92.40 प्रतिशत, लेखराम मीना ने 92.40 प्रतिशत, लोकेश कुमार मंगल ने 92 प्रतिशत, आर्ची अग्रवाल ने 91.60 प्रतिशत, गौरी माथुर और कोमल जांगिड़ ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं शीतल मीना और तनीषा गुप्ता और इंदरजीत गुर्जर, ध्रुवी शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  कॉमर्स वर्ग में दिव्यांश के बाद छात्र आदित्य सिंघल ने 94.67 अंक प्राप्त किए हैं। आदित्य का एबीएम स्कोर 97 प्रतिशत है। वहीं जतिन सिंघल ने 92.20 प्रतिशत के साथ एबीई स्कोर 95 प्रतिशत, छात्र शिव कुमार गोयल ने 92.33 प्रतिशत और अर्चना वेदवाल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के मीडिया प्रभारी बेअन्त सिंह चौधरी ने बताया कि यह रिजल्ट दूसरे विद्यालयों की तरह जारी संभावित नहीं, बल्कि वास्तविक है। बेहतरीन परिणाम आने की खुशी में आज विद्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सभी टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य अजय सिन्हा ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।वहीं विद्यार्थियों के माता-पिता और विषय अध्यापकों का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उमाकान्त शर्मा, कमलेश शर्मा, देवेश माथुर, सतीश खटाना, गौरव शर्मा, संदीप सोनी, सपन सेन गुप्ता, ज्योति गुप्ता, लक्षमण गुर्जर, दिलीप गुप्ता, मनीष सहगल, प्रकाश सेन सहित पूरा प्राइमरी, मिडिल और जूनियर-सीनियर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !