Thursday , 23 July 2026
Breaking News

राजकीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से शुरू

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तरीय राजकीय व अनुदानित छात्रावासों तथा आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के लिए 23 मई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। इनमें प्रवेश के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि इस संबंध में विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in पर नवीन प्रवेश पोर्टल एस.जे.एम.एस. के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे।

 

Online application for admission in government hostels and residential schools starts from May 23

 

उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी आवेदन पत्र में अधिकतम तीन छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों का चयन कर सकेगा। साथ ही पूर्व में प्रवेशित उत्तीर्ण विद्यार्थी जो इस वर्ष छात्रावास में पुनः प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें भी नवीन प्रवेश पोर्टल पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रवेश की प्रथम वरीयता सूची 26 जून, 2023 को छात्रावास अधीक्षक स्तर पर जारी की जाएगी तथा प्रथम वरीयता सूची में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए आठ दिवस का 3 जुलाई 2023 तक का समय दिया जाएगा।

 

इसी क्रम में 10 जुलाई, 2023 को द्वितीय और 28 जुलाई, 2023 को तृतीय वरीयता सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश से सम्बन्धित एवं अन्य सामान्य दिशा-निर्देश का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !