Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के तहत अब मिलेंगे 25 हजार रूपए

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2023 से अनुदान राशि 18 हजार रूपये से बढ़ाकर 25 हजार रूपये कर दी गई है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजनकर्ता संस्था को प्रति जोड़ा 4 हजार रूपए तथा नव वधू को 21 हजार रूपए का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए न्यूनतम 10 जोडे़ एवं अधिकतम 500 जोड़े होना आवश्यक है।

 

Now 25 thousand rupees will be available under Chief Minister's Group Marriage and Grant Scheme in rajasthan

 

सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न समाज, जाति व धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेकता में एकता की भावना को साकार कर कम से कम 25 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजन संस्था को 10 लाख रूपए प्रति सर्वधर्म सामूहिक विवाह आयोजन अतिरिक्त सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। सामूहिक विवाह आयोजनकर्ता संस्था द्वारा अनुमति के लिए विवाह की तिथि से न्यूनतम 15 दिवस पूर्व ऑनलाईन अथवा ऑफलाइन आवेदन सक्षम अधिकारी के कार्यालय में करना होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महिला अधिकारिता विभाग में सम्पर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !