Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण : सीईओ 

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों में लाए तेजी

जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) गतिविधियों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वीप रणनीति चुनावी प्रक्रिया में एक आधारभूत कार्यक्रम है। जिससे आम वोटरों में जागरूकता एवं चुनाव में उनकी सहभागिता में वृद्धि होती है।

 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अपने अधीनस्थ कार्मिकों की टीम के साथ कार्ययोजना बनाकर स्वीप गतिविधियों के संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व के विधानसभा चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदाता केन्द्रों को सूचीबद्ध कर बूथ स्तर पर स्वीप गतिविधियों के संचालन की कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को मिशन-75 पर चर्चा करते हुए समस्त बीएलओं को घर-घर जाकर मतदान एवं मतदाता जागरुकता के सभी कार्यों को सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के साथ-साथ 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नव मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही योजनाबद्ध रूप से करें। बैठक में उन्होंने दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर मतदाताओं का फ्लैगिंग कार्य, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Voting is very important for the strength of democracy - CEO

स्वीप के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभागवार स्वीप गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वोटर हेल्पलाइन एप व इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा के साथ राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, डीओआईटी एवं विभिन्न एनजीओ से उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव मानव श्रृंखला, नुक्कड़ सभा, चौपाल, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए तथा आशा सहयोगिनी, एएनएम, राजीविका सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जाए। बैठक में प्रशिक्षु अधिकारी सहायक कलेक्टर यथार्थ शेखर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी, जिला अल्पसंख्यक कल्याणकारी अधिकारी मनोज मीना, सहायक निदेशक कालूराम बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !