Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं जीटीओ अधिकारी भर्ती शिविर हुआ आयोजित

प्रथम दिन 13 बेरोजगार युवाओं का हुआ चयन

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. ग्लोबल इण्डिया स्किल प्लेसमेंट के सयुंक्त तत्वाधान में भारत सरकार के अधिनियम पसारा एक्ट 2005 के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं जीटीओ अधिकारी भर्ती शिविर में 19 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत ने बताया कि शिविर में 13 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जायेगा।

 

इसके साथ ही सुरक्षा सैनिक को 12 हजार से 16 हजार रुपये मासिक, सुपरवाइजर को 16 हजार से 20 हजार रुपये मासिक एवं जीटीओ. अधिकारी को 27 हजार 500 रूपये मासिक वेतन भारत सरकार व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ का किला, जैसलमेर का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव, हीरो होंडा, कम्पनी में मानदेय दिया जाएगा।

 

Security jawan, security supervisor and GTO officer recruitment camp organized in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए 11 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा, 12 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी, 13 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार एवं 15 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान के लिए दसवीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 से.मी. एवं सुपरवाइजर के लिए बारहवीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 से.मी. होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल में फिट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी उक्त तिथियों में दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !