Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक हुई संपन्न

विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा – सीपी जोशी

 

जिला मुख्यालय पर रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल नाहरगढ़ में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक सोमवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस बैठक के आठ सत्रों में मुख्य रूप से कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार सहित तुष्टिकरण, राजनैतिक वंशवाद, पेपर लीक प्रकरण और किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे मुख्य रहे।

 

बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को विजय संकल्प बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में तीन सत्र आयोजित हुए, जबकि दो दिन में कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना और रोडमैप तैयार किया गया। कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

 

BJP's two-day victory resolution meeting concluded in sawai madhopur

 

विजय संकल्प बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में गहलोत सरकार की अधूरी बजट घोषणा, जनघोषणा पत्र के दावों में वादाखिलाफी, जंगलराज, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से आरपीएसी की गिरती साख जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

 

रणथम्भौर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प चिंतन बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !