सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध भरी से भरे एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बीधाराम के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उप निरीक्षक अब्दुल खालिक जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को धनौली पूसौदा रोड़ पर अवैध बनास बजरी से भरे हुए एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया गया।
इसके बाद एमएमडीआर एक्ट में थाने पर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बीधाराम, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल खालिक, धर्मेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल, भरत जोशी कांस्टेबल एवं हनुामाना राम कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया