सवाई माधोपुर एमपी कॉलोनी महिला मण्डल का लहरियां उत्सव कार्यक्रम एमपी कॉलोनी में स्थित पार्क में आयोजित किया गया। लहरिया संयोजक योगिता राठी ने बताया कि एमपी कॉलोनी सहेली महिला मण्डल की ओर से लहरियां उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी महिला सहेलियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी सखियों का परिचय, गेम्स व डांस प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कार्यक्रम में सीमा बंसल, विद्या शर्मा, कमला गुप्ता, सरोज मित्तल सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया