Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चुनावी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, निर्वाचन आयोग के सुरक्षा संबंधी समस्त निर्देशों की अनुपालना होगी सुनिश्चित

पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान हेतु चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्वाचन आयोग के सुरक्षा संबंधी समस्त निर्देशों की अनुपालना होगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक को प्रमुख शासन सचिव गृह आनन्द कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा व डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा ने संबोधित किया। प्रमुख शासन सचिव गृह आनन्द कुमार ने चुनाव से जुड़े सभी सुरक्षाकर्मियों की निष्पक्षता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का ढंग से पालन करके ही निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सकता है।

 

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने रेंज आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षकों से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पादित करने के लिए गहनता के साथ दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। इन निर्देशों का सख्ती से पालन आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता व डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा ने दिनभर आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षक गण से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों के अनुपालन में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली एवं शेष समस्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।

 

Review of election security preparedness

 

गुप्ता ने निष्पक्ष मतदान के लिये सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग की विभिन्न नियमावलियों का गम्भीरतापूर्वक अध्ययन करने, असुरक्षित मानचित्रण सावधानी पूर्वक करने एवं वान्छित अपराधियों के अजमानतीय वारन्टों की अधिक से अधिक तामील करवाने के साथ ही अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थों इत्यादि की जब्ती पर जोर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव पूर्णतया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न कराने में पुलिस अधिकारियों के महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। महानिदेशक कानून व्यवस्था राजीव शर्मा ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों के चयन सहित विगत वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए कानूनी व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया।

 

शर्मा ने उपलब्ध पुलिस बल का समुचित उपयोग करने एवं उपलब्ध कराए गए अन्य सुरक्षाकर्मियों को बेहतर तरीके से नियोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय हेतु भी निर्देशित किया। एडीजी कानून व्यवस्था आनन्द श्रीवास्तव एवं पुलिस बल का चुनाव में नियोजन, समन्वय एवं कानून-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कानून व्यवस्था संबंधित निर्वाचन आयोग के नवीनतम प्रावधानों की जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !