Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 लाख 42 हजार पांच सौ रुपए किए जब्त

गाड़ी में अवैध श*राब ले जाते हुए दो लोगों को भी अवैध श*राब के साथ किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना में जस्टाना नाके पर नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 3 लाख 42 हजार पांच सौ रुपए जब्त किए है। वहीं पुलिस ने अवैध श*राब के साथ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने अवैध श*राब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार:-

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली मीना मीना के सुपरविजन में बौंली थानाधिकारी हरलाल मीना के नेतृत्व में गत शुक्रवार को चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक कार को रूकवाया गया।

 

Bonli police station seized Rs 3 lakh 42 thousand five hundred during the blockade in sawai madhopur

 

 

 

गाड़ी की डिग्गी को चैक करने पर उसमें एक कार्टून रखा हुआ मिला, जिसको चैक किया गया तो उसमें 12 बोतल कांच की मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार पुत्र स्व. भगवान प्रजापत निवासी ग्राउंड फ्लोर बकरबाड़ा मुंडका नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इसके बाद थाने पर राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

 

 

इसी प्रकार पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक टूरिस्ट वाहन को चैक किया तो उसमें 24 कैन अंग्रेजी श*राब की 500 एमएल क्षमता वाली मिली। वाहन को अंदर से चैक करने पर एक कार्टून में 39 कैन किंगफिशर अल्ट्रामैक्स बीयर की मिली। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी प्रमोद पुत्र सुरेश कुमार निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर राजस्थान आबकरी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

 

नाकाबंदी के दौरान 3 लाख 42 हजार पांच सौ रुपए किए जब्त:-

बौंली थाना पुलिस ने लालसोट की ओर से सवाई माधोपुर आ रहे एक ट्रक में बैठे व्यक्ति लालाराम पुत्र सेडूराम निवासी सुरजनपुरा अलवर को चैक किया गया तो उसके पास 1 लाख 94 हजार रुपए संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर रुपयों को जब्त किया गया।

 

इसी प्रकार एक पिकअप को चैक किया गया तो महेंद्र पुत्र गोपीराम निवासी भूरी बडाज जिला जयपुर के पास से 1 लाख 48 हजार रुपए संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर रुपयों को जब्त किया गया।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बौंली थानाधिकारी हरलाल, महेंद्र दास कांस्टेबल और नंदकिशोर कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !