Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने कार सवार युवकों पर फायरिंग की घटना में 12 घंटे के अंदर ही आरोपियों को किया डिटेन

आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस बरामद तथा एक मोटरसाइकिल कि बरामद

 

 

सूरवाल थाना पुलिस ने कार सवार युवकों पर फा*यरिंग की घटना में वांछित आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर ही डिटेन करने सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल मय टीम और सूरवाल थानाधिकारी बीधाराम मय टीम के नेतृत्व में गत रात्रि को आदलवाड़ा कंजर बस्ती के पास कार सवार युवकों पर फा*यरिंग करने वाले बदमाश ब्रह्मा उर्फ ब्रह्रमप्रकाश पुत्र मीठालाल मीना निवासी आदलवाड़ा कलां चौथ का बरवाड़ा और राकेश धोबी पुत्र मीठालाल धोबी निवासी भूरी पहाड़ी कुण्डेरा को भगवतगढ़ स्थित अरणेश्वर महादेव की पहाड़ियों से डिटेन किया है।

 

 

Police detained accused within 12 hours in the incident of firing on car-riding youth in sawai madhopur

 

 

जिनके कब्जे से घटना में प्रयोग में ली गई एक पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के द्वारा गत रात्रि को आदलवाड़ा कंजर बस्ती के पास कार सवार युवकों पर फा*यरिंग की थी, जिसमे पीड़ित देवेन्द्र सिंह पुत्र झमोली राम निवासी अलीपुरा हिण्डौन सिटी जिला करौली गोली लगने से घायल हो गया था, जिसका अस्पताल मे उपचार चल रहा है। बदमाशों को घटना के बाद गत रात्रि से ही अलग – अलग पुलिस कि टीमें लगातार तलाश कर रही थी।

 

 

तलाश के दौरान चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल द्वारा बताया गया कि तीनों संदिग्ध शख्स ब्रह्मा, राकेश व देवीशंकर दो अलग – अगल मोटरसाइकिलों पर आदलवाड़ा से भगवतगढ़ की तरफ भागे है। पुलिस के पीछा करने पर स्पेलण्डर मोटर साइकिल अरणेश्वर महादेव के गेट के पास स्लिप हो गई तथा उस पर बैठे दोनों युवक नीचे गिर गये जो उठकर भगवतगढ़ महादेव मंदिर की पहाड़ियों की तरफ भागे तथा अंत में दोनों युवक पहाड़ी से कूदकर भागने लगे परन्तु ऊंचाई अधिक होने से दोनों युवक गिर गये।

 

 

पुलिस तुरन्त उनके पास जाकर उन्हे जाबते की मदद से कब्जे में लिया गया। जिनके कब्जे से एक पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। दोनों युवकों के चोटे होने के कारण उन्हे प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सूरवाल थानाधिकारी बीधाराम मय टीम एवं चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल मय टीम के मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !