प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, समारोह में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, समारोह में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, शुक्रवार सुबह 11:15 बजे अल्बर्ट हॉल में होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा लेंगे शपथ, राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ, समारोह में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री, 1 राज्य के डिप्टी सीएम और 9 केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, नितिन गडकरी, मनसुख मांडविया, रामदास अठावले, कैलाश चौधरी, सहित प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह होंगे शामिल।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया