Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने गोकशी के आरोप में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने गोकशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोकशी के आरोप में राकेश पुत्र रामदेव, सोराम पुत्र जग्गा और राजू पुत्र देवाजी को गिरफ्तार किया है। रवांजना डूंगर थानाधिकारी गोपालराम मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Ravanjana Dungar police station arrested 3 people on charges of cow slaughter in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल कुमार डोरिया के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को कुस्तला के ग्रामवासियों द्वारा सूचना दी गई कि एक पिकअप मे 4 गोवंश (नर) को गोकशी हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर तुरन्त ही नाकाबन्दी कर राकेश पुत्र रामदेव निवासी मोरडा, नरैना, जिला दूदू जयपुर, सोराम पुत्र जग्गा निवासी मोरडा, नरैना, जिला दूदू जयपुर और राजू पुत्र देवाजी निवासी बुदेरा तह कराहल बरखमा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

साथ ही पुलिस ने पिकअप को भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाने पर गोवंश अधिनियम 1995 में प्रकरण दर्ज कर गौवंश को मुक्त कराया है। इसके बाद गोवंश को गौशाला कुस्तला में सुरक्षार्थ छोड़ा गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक जरदार खान और पंकज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !